Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  2. Story 2: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  3. Story 3: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  4. Story 4: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  5. Story 5: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार
  6. Story 6: अंबाला रेलवे स्टेशन पर पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे फंसा युवक, RPF जवानों ने बचाई जान
  7. Story 7: पंजाब में AAP पार्टी छोड़ने वाले 3 विधायक भाजपा में शामिल
  8. Story 8: दुबई से लौटे Honey Singh जालंधर में दिनेश औलक के घर भतीजे की मौत का दुःख सांझा करने पहुंचे
  9. Story 9: पंजाब की होम हेल्थ केयर कंपनियां एकजुट होकर सेक्टर को देंगी नई दिशा: जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने किया आह्वान
  10. Story 10: ऑनलाइन Shopping karni पड़ी भारी ! दिवाली ऑफर देख मंगवाई थी LED, Box खोला तो उड़े होश

अब विंटेज नंबर की प्लेट लगा चल रही गाड़ियों के सोमवार से कटेंगे चालान - डीजीपी दिनकर गुप्ता

Former Punjab DGP Dinkar Gupta appointed as NIA Chief
Former Punjab DGP Dinkar Gupta appointed as NIA Chief
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : लाखों रुपए खर्च कर अपनी कारों पर विंटेज नंबर लगवाने वाले शौकीनों को अब अपनी गाड़ियों से नंबर प्लेट हटवानी होगी। इसके बारे में आदेश जारी करते हुए डीजीपी पंजाब ने विंटेज नंबर वाले वाहनों के चालान और उन्हें इंपाउंड करने के आदेश दिए हैं। इसके मद्देनज़र महीना पहले स्टेट ट्रांसपोर्ट कमीशन पंजाब ने सूबे के सभी आरटीओ को आदेश जारी किए थे , जिसमे कहा गया था कि विंटेज नंबरों को रद कर दिया जाए और जिन्होंने नंबर प्लेट लगवा रखी हैं, उनकी गाड़ियों से भी उतरवाई जाएं। [metaslider id="1461"] आदेश के मुताबिक 1990 से पहले वाली गाड़ियों के नंबर नए वाहनों पर नहीं लगेंगे। जैसा कि आप जानते होंगे पंजाबियों में विंटेज नंबर का काफी क्रेज है। वे लाखों रुपए खर्च करके अपनी महंगी गाड़ियों पर विंटेज नंबर लगवाते हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक पूरे सूबे में से केवल जालंधर में ही 1673 वाहनों पर विंटेज नंबर लगे हुए हैं । वहीँ पीएयू, पीएएक्स, पीबीयू, पीसीयू, पीसीआर, पीजेजे, पीएनओ सीरीज वाली नंबर प्लेट सूबे में 5 हजार से अधिक वाहनों पर लगी हुई हैं। इनमे से काफी वाहनों की डिटेल ऑनलाइन अपलोड नहीं हुई है। जिसका फायदा उठाकर अपराधी तत्व विंटेज नंबर प्लेट लगाकर वारदात कर जाते हैं और पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसी के चलते पिछले महीने स्टेट ट्रांसपोर्ट कमीशन ने प्रत्येक जिले के आरटीए को ऑर्डर जारी किए थे कि विंटेज नंबरों को ब्लाॅक किया जाए ताकि पुलिस विंटेज नंबर वाली गाड़ियों के चालान कर सके। वहीँ आरटीए सचिव हरप्रीत सिंह अटवाल ने कहा है कि उनके पास नोटिफिकेशन आ गई है। अब सोमवार को अलग-अलग चौक-चौराहों पर नाके लगाकर विंटेज नंबर वाली गाड़ियों को रोककर चालान काटे जाएंगे। [metaslider id="9199"]