भारत में कोरोना की सिंगल डोज वैक्सीन, जॉनसन एंड जॉनसन को मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="9199"]
नई दिल्ली : भारत में जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके दी है। यह वैक्सीन देश में उपलâ€ब्â€ध होने वाली चौथी कोरोना वैक्â€सीन होगी। इससे पहले सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्â€ड (ऑक्â€सफर्ड-एस्â€ट्राजेनेका), भारत बायोटेक की कोवैक्â€सीन और डॉ. रेड्डीज की स्â€पूतनिक वी (रूस की वैक्सीन) उपलब्â€ध हैं।
[metaslider id="711"]
देश में इस वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया कंपनी के प्रवक्ता ने ट्विटर पर लिखा, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 7 अगस्त 2021 को, भारत सरकार ने भारत देश में जॉनसन एंड जॉनसन COVID19 सिंगल-डोज़ वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) जारी किया, ताकि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में कोरोना को रोका जा सके।
हालाँकि जॉनसन एंड जॉनसन भारत में इस वैक्â€सीन का उत्â€पादन कैसे करेगी, इसकी कीमत क्या होगी ? इस बारे में ज्â€यादा जानकारी नहीं दी गई है। जॉनसन एंड जॉनसन की यह वैक्सीन एक डोज की है। फिलहाल इससे पहले भारत में दो डोज वाली वैक्सीन लगाई जा रही है।
[metaslider id="1461"]
source link