ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 07 August 2021

भारत में कोरोना की सिंगल डोज वैक्सीन, जॉनसन एंड जॉनसन को मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी

Corona's single dose vaccine in India, Johnson & Johnson got approval for emergency use
Corona's single dose vaccine in India, Johnson & Johnson got approval for emergency use
[metaslider id="9199"] नई दिल्ली : भारत में जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके दी है। यह वैक्सीन देश में उपल‍ब्‍ध होने वाली चौथी कोरोना वैक्‍सीन होगी। इससे पहले सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्‍ड (ऑक्‍सफर्ड-एस्‍ट्राजेनेका), भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन और डॉ. रेड्डीज की स्‍पूतनिक वी (रूस की वैक्सीन) उपलब्‍ध हैं। [metaslider id="711"] देश में इस वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया कंपनी के प्रवक्ता ने ट्विटर पर लिखा, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 7 अगस्त 2021 को, भारत सरकार ने भारत देश में जॉनसन एंड जॉनसन COVID19 सिंगल-डोज़ वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) जारी किया, ताकि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में कोरोना को रोका जा सके। हालाँकि जॉनसन एंड जॉनसन भारत में इस वैक्‍सीन का उत्‍पादन कैसे करेगी, इसकी कीमत क्या होगी ? इस बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं दी गई है। जॉनसन एंड जॉनसन की यह वैक्सीन एक डोज की है। फिलहाल इससे पहले भारत में दो डोज वाली वैक्सीन लगाई जा रही है। [metaslider id="1461"]     source link