Skip to content

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बादल फटने से आई जल त्रासदी, वहां कारें कागज के नाव की तरह पानी में बह गई

Water tragedy in Himachal Pradesh's Dharamsala due to cloudburst, cars were washed away like paper boats there
Water tragedy in Himachal Pradesh's Dharamsala due to cloudburst, cars were washed away like paper boats there
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बादल फटने से क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे भागसू नाग क्षेत्र के पर्यटन स्थल में संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी शेयर हुई है। फोटो और वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि इलाके में भारी जलभराव और पार्क किए गए वाहनों और होटलों में पानी किस रफ्तार से बह रहा है। पार्किंग में खड़ी कारें कागज के नाव की तरह पानी के बहाव में बहती हुई दिखाई दे रही हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम जयराम ठाकुर से हालातों का जायजा लेते हुए राहत कार्यों के लिए NDRF की टीमें शीघ्र रवाना कर दी है और स्थिति पर वह खुद लगातार नजर बनाए हुए हैं। [metaslider id="1461"] सुआतरों से जानकारी मिली है कि सोमवार को क्षेत्र में बादल फटने की सूचना के बाद अचानक बाढ़ आई जिसके कारण लगातार बारिश हुई। जिले में बाढ़ जैसे क्षेत्र के बाद प्रशासन ने इलाके को अलर्ट पर रखा है। अधिकारी अलर्ट पर हैं और राज्य प्रशासन लगातार बाढ़ पर नजर रखे हुए है। इसके आलावा और मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला से 58 किलोमीटर दूर कांगड़ा जिले में भी भारी बारिश हुई और इलाके के होटलों को भारी नुकसान हुआ है। कांगड़ा के अलावा, हिमाचल प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी गर्म मौसम के बाद भारी बारिश हुई है। [metaslider id="5345"]     source link