Skip to content

अंतरिक्ष की सैर कर लौटे रिचर्ड ब्रेनसन, छह यात्रियों में एक भारत की बेटी भी

Richard Brenson returned from space tour, India's daughter also one of the six passengers
Richard Brenson returned from space tour, India's daughter also one of the six passengers
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्‍ली : वजिर्न ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रेनसन रविवार को अंतरिक्ष की सैर करके सुरक्षित वापस लौट आए। वजिर्न गैलेक्टिक के यूनिटी रॉकेट प्लेन के माध्यम से वह अंतरिक्ष के किनारे तक गए। प्लेन ने रात 8:16 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) न्यू मैक्सिको से उड़ान भरी। वजिर्न समूह ने अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर बताया कि पहले शाम 6:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते लांचिंग का वक्त डेढ़ घंटे आगे बढ़ा दिया गया। उनके इस सफर को देखने के लिए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी पहुंचे थे। [metaslider id="1461"] भारत की शिरिषा बांदला भी ब्रेनसन के साथ अंतरिक्ष गई थीं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मीं और टेक्सास के ह्यूस्टन में पली-बढ़ीं शिरिषा ने ब्रेनसन और पांच अन्य सदस्यों के साथ न्यू मेक्सिको से अंतरिक्ष के सिरे तक का सफर किया। वर्जिन गैलेक्टिक पर बांदला के प्रोफाइल के मुताबिक उनकी यात्री संख्या 004 थी और उड़ान के दौरान उन्होंने अंतरिक्ष यात्रियों पर होने वाले असर का अध्ययन किया। सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला भी अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। इस अंतरिक्ष यात्र ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इसकी सफलता ने ब्रेनसन के अंतरिक्ष की सैर कराने वाले व्यावसायिक सपने को पंख लगा दिए हैं। बेजोस, ब्रेनसन और मस्क अपने अंतरिक्ष स्टार्टअप में अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं। प्रत्येक ने ग्राहकों को अंतरिक्ष यात्र कराने का वादा किया है। इस यात्र का हिस्सा बनने के लिए भारी भरकम धनराशि खर्च करनी होगी। ब्रेनसन के वर्जिन गैलेक्टिक के पास पहले से ही 600 से अधिक टिकट बुक हो चुके हैं, जिसकी कीमत लगभग 250,000 अमेरिकी डॉलर (1 करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक) है। कंपनी को उम्मीद है कि वह 2022 में एक पूर्ण वाणिज्यिक सेवा शुरू कर देगी। [metaslider id="9199"]     source link