पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि खाने वाले इन स्थानों (ईटिंग प्वाइंट ) कोविड वायरस के फैलने वाली श्रेणी में आती है, जहाँ कोविड वायरस फैलने की संभावना अधिक है, इस तरह इन संस्थानो के स्टाफ़ और आने वाले लोगों की कोविड वैक्सीनेशन बहुत महत्व रखती है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता द्वारा जारी आदेशों की सख़्ती षे पालना करते हुए शहर में शुक्रवार को खाने वाले स्थानों में विशेष जांच अभियान चलाया गया था । श्री भुल्लर ने बताया कि ज़िला प्रशासन की तरफ से ऐसे संस्थानो की सूची तैयार की गई है जहाँ पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों की तरफ से दौरा करके कोविड प्रोटोकॉल की पालना को यकीनी बनाया जा रहा है।
श्री भुल्लर ने आगे बताया कि शहर में मैडीकल प्रोटोकॉल की पालना को यकीनी बनाने के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जायेगी क्योंकि यह वायरस को फैलने से रोकने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने होटलों, रेस्तरां और बार के प्रबंधकों से अपील की कि जल्द से जल्द अपने स्टाफ़ को कोविड वैक्सीन लगाने के इलावा आने वाले लोगों (ग्राहकों) को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित करें ।
[metaslider id="1461"]