Skip to content

आबकारी विभाग और लुधियाना पुलिस की टीम ने नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी

Excise department and Ludhiana police team caught fake liquor factory
Excise department and Ludhiana police team caught fake liquor factory
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] लुधियाना : आबकारी विभाग और लुधियाना पुलिस की टीम ने जीटी रोड जुग्याना स्थित जेम्को एक्सपोर्ट में गैर-कानूनी और नकली शराब के रैकेट का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। थाना साहनेवाल में पंजाब आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज करके फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। [metaslider id="1461"] छापामारी के दौरान 570 पेटियां गैर-कानूनी और जाली शराब की बरामद की गईं। बड़ी संख्या में बिना लेबल लगी शराब बरामद भी की गई है। सारी शराब बिना होलोग्राम के पाई गई है। कुछ खाली गत्ते के बक्से भी मिले हैं। पता चला है कि फैक्ट्री का प्रयोग गैर-कानूनी शराब बेचने के लिए किया जा रहा था। फैक्ट्री का मालिक हरमोहन सिंह, दो अन्य आरोपित जगवंत सिंह उर्फ जग्गा और संजू मिलीभगत से अवैध शराब की तस्करी करते थे। [metaslider id="5345"]     source link