कहा – 5.77 और 1.36 लाख योग्य लाभपत्रियो को क्रमवार पहली और दूसरी ख़ुराक दी गई
जालंधर : एक अन्य सफलता प्राप्त करते हुए जालंधर ज़िले ने योग्य लाभपत्रियो को 7,13,759 ख़ुराक दे कर टीकाकरण में 7लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि 5,77,220 और 1,36,539 लाभपत्रियो को कोविड -19 वैक्सीन की क्रमवार पहली और दूसरी ख़ुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मेगा टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पिछले दो दिनों में प्रशासन की तरफ से किये गए विशेष यतनों से बड़ी संख्या में लाभपत्रियो के टीकाकरण के लिए शनिवार को लगभग 225 विशेष मोबाइल टीकाकरण कैंप लगाए गए थे। [metaslider id="1461"] डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि बाकी ख़ुराक देने के लिए रविवार को कुछ कैंप भी लगाए गए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन का नया स्टाक प्राप्त होते ही ज़िले में ऐसे अन्य कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने जालंधर जिले के लोगों का इन कैंपों में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया, जिनके बिना यह प्राप्ति लगभग असंभव थी। श्री थोरी ने इस कार्य में समाज सेवीं और धार्मिक संस्थानों के क़ीमती योगदान की प्रशंसा करते हुए सभी स्वास्थ्य सेवकों की प्रशंसा भी की। [metaslider id="9199"]जालंधर ने टीकाकरण में 7 लाख की संख्या को किया पार – DC घनश्याम थोरी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]