Skip to content

इस भारतीय ड्राइवर ने जीता 40 करोड़ का जैकपॉट, साथियों संग तीन साल से खरीद रहा था लॉटरी

This Indian driver won a jackpot of 40 crores, was buying lottery with his friends for three years
This Indian driver won a jackpot of 40 crores, was buying lottery with his friends for three years
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बड़ी खबर सामने आई है ,यहाँ 37 वर्षीय एक भारतीय चालक और विभिन्न देशों के उसके नौ सहयोगियों ने दो करोड़ दिरहम (करीब 40 करोड़ रुपए) की लॉटरी जीत ली। मिली जानकारी के मुताबिक केरल निवासी और अबु धाबी में चालक का काम करने वाला रंजीत सोमराजन पिछले तीन साल से टिकट खरीद रहा था। मीडिया रिपोर्ट में सोमराजन के हवाले से कहा गया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा जैकपॉट (लॉटरी में सबसे अधिक धन जीतना) लगेगा। मुझे लगा था कि मैं दूसरे या तीसरे स्थान की लॉटरी जीत सकता हूं। उसने कहा कि इस बार दूसरा पुरस्कार 30 लाख और तीसरा पुरस्कार 10 लाख दिरहम था। जैकपॉट लगने के बाद से सोमराजन के पास उसके मित्रों एवं प्रियजन के फोन लगातार आ रहे हैं। [metaslider id="1461"] सोमराजन ने कहा कि मैं 2008 से यहां हूं। मैंने दुबई टैक्सी और अन्य कंपनियों के साथ चालक के रूप में काम किया। पिछले साल मैंने एक कंपनी में चालक सह विक्रेता के रूप में काम किया, लेकिन वेतन कटने के कारण मेरे लिए जीवनयापन मुश्किल था। उसने कहा कि हम कुल 10 लोग हैं। अन्य लोग भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे विभिन्न देशों से हैं। वे एक होटल की पार्किंग में काम करते हैं। हमने ‘दो खरीदों एवं एक मुफ्त पाओ’ पेशकश के तहत टिकट खरीदा। हर व्यक्ति ने 100 दिरहम दिए। टिकट 29 जून पर मेरे नाम पर लिया गया। मैं दूसरों से कहूंगा कि वे अपना भाग्य आजमाते रहें। मुझे पूरा भरोसा था कि मेरा अच्छा दिन जरूर आएगा। मुझे पूरा भरोसा था कि ईश्वर की कृपा एक दिन मुझ पर होगी। [metaslider id="5345"]     source link