Skip to content

पंजाब में किसान पिता-पुत्र ने कृषि सुधार कानूनों से परेशान हो की खुदकुशी, लिखा सुसाइड नोट

father and son committed suicide upset over agricultural reform laws
father and son committed suicide upset over agricultural reform laws
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] दसूहा, (होशियारपुर) : होशियारपुर के दसूहा में शनिवार काे पिता-पुत्र ने जहर निगल कर खुदकुशी कर ली।सूत्रों की जानकारी के अनुसार घटना से पहले सुसाइड नोट पर खुदकुशी का कारण कृषि सुधार कानूनों व पंजाब सरकार को बताया। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि वह कर्जे में व कृषि सुधार कानूनों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। दसूहा के महदीपुर के मृतकाें की पहचान कृपाल सिंह साल व जगतार सिंह के रुप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। [metaslider id="9199"] सूत्रों की जानकारी के अनुसार किसानों ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि कैप्टन सरकार ने कर्जा माफ का वादा किया था लेकिन कर्जा माफ नहीं किया जो किसानों के साथ धोखा है। अब मोदी सरकार ने कृषि कानून पास कर दिए हैं जो इन कानूनों के कारण कृषि बर्बाद हो जाएगी। सुसाइड नोट लिखने के बाद दोनों ने जहर निगल लिया। गाैरतलब है कि पंजाब के किसान पिछले दाे महीने से कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। सरकार से कई दाैर की बातचीत के बाद भी मांगे पूरी नहीं हाे रही हैं। [metaslider id="5345"]   source link