Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पंजाब समेत इन राज्यों में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, सरकार की चेतावनी

jalandhar-coronavirus-update-636 positive-3 dead-410-patients-recovered
jalandhar-coronavirus-update-636 positive-3 dead-410-patients-recovered
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली ( संदीप ): देश के कई राज्यों में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले अचानक तेजी से बढ़ने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में अचानक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले सात दिनों में छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के नए सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गई है। यहां पिछले 24 घंटों में 259 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। [metaslider id="1461"] स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केरल में रोजाना नए मामलों की संख्या बढ़ रही है और बीते सप्ताह महाराष्ट्र ने कोरोना के नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 6,112 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। सरकार के मुताबिक, काफी दिनों के बाद शनिवार को देश में कोरोना के सबसे अधिक नए मामले आए हैं। [metaslider id="9199"] मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह पंजाब ने पिछले सात दिनों में कोरोना के नए मामलों की संख्या में अचानक तेजी आई है। यहां पिछले 24 घंटों में 383 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि 13 फरवरी से मध्य प्रदेश में भी रोज नए मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में यहां 297 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सरकार ने कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए COVID के उचित व्यवहार के पालन पर जोर दिया। मंत्रालय ने कहा कि केवल दो राज्यों, महाराष्ट्र और केरल में कुल सक्रिय COVID-19 मामलों की 75.87 प्रतिशत हिस्सेदारी है। [metaslider id="5345"]   source link