Skip to content

सोनम वांगचुक ने पहाड़ों पर तैनात रहने वाले जवानों के लिए टेंट बनाया, -20° में भी अंदर का तापमान 15° रहेगा

sonam wangchuk builds solar energy heating tent on galvan valley army soldiers
sonam wangchuk builds solar energy heating tent on galvan valley army soldiers
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] लेह ( अनिल ): लद्दाख की गलवान वैली से कुछ अच्छी तस्वीरें सामने आई हैं। यहां समाजसेवी सोनम वांगचुक ने सेना के जवानों के लिए ऐसा टेंट बनाया है, जिसमें हमेशा 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। भले ही बाहर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस वाली ठंड क्यों न हो। 12 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर मौजूद गलवान वैली वही जगह है, जहां पिछले साल जून में चीन और भारत के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। [metaslider id="9199"] सोनम वांगचुक पर ही बनी थी थ्री इडियट्स फिल्म सोनम वांगचुक वही शख्स हैं, जिन पर सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स बनी थी। इस फिल्म में आमिर खान ने सोनम वांगचुक की भूमिका निभाई थी। इसमें आमिर का नाम रैंचो रहता है। सोनम वांगचुक ने बताया कि लद्दाख में 24 घंटे बिजली रहना मुश्किल है। इसलिए यहां तैनात सेना के जवान ठंड दूर करने के लिए डीजल, मिट्‌टी के तेल से लकड़ी जलाते हैं। ये उनके लिए काफी नुकसानदेह भी रहता है। इस टेंट में हीटर लगा हुआ है। ये हीटर सोलर एनर्जी से गर्म होगा। सोलर एनर्जी को स्टोर करने की क्षमता भी है। एक टेंट में 10 जवान रह सकते हैं। इसका वजन 30 किलो से भी कम है। [metaslider id="5345"]   source link