Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का हुआ निधन

अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का हुआ निधन

पंजाब : बड़ी खबर है कि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का आज निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। इस दुखद समाचार ने उनके समर्थकों और पंजाब की राजनीति में एक गहरा शोक की है।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन आज शाम करीब 5 बजे हुआ। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उनकी तबियत में लगातार गिरावट आ रही थी। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अंतिम समय में अस्पताल में ही अपनी सांसें थाम लीं।

सुखदेव सिंह ढींडसा 89 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए। अपने लंबे और प्रभावशाली राजनीतिक करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण योगदान दिए और पंजाब की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।


Leave a Reply