Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing बहन की शादी में डांस करते समय युवती की मौत, वीडियो हुआ वायरल

बहन की शादी में डांस करते समय युवती की मौत, वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश : खबर है कि मध्य प्रदेश के विदिशा में एक लड़की की अपनी कजिन सिस्टर की शादी में डांस करते समय मौत हो गई। लड़की अचानक मुंह के बल स्टेज पर गिर गई, उसकी मौके पर ही जान चली गई। जानकारी अनुसार युवती इंदौर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए विदिशा आई थी। घटनाक्रम शनिवार रात 10 बजे का बताया जा रहा है। शादी समारोह में महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। मृतक युवती की पहचान 23 वर्षीय परिणीता के तौर पर हुई है। परिणीता मंच पर एक गाने पर डांस कर रही थी।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डांस स्टेप करते समय वह अचानक खड़े-खड़े मुंह के बल गिर गई। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। इसके बाद साधारण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ। रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया।


Leave a Reply