Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पटना में मॉल में लगाई गई गुरु साहिब की मूर्ति सिख समुदाय के विरोध के बाद हटाई गई
Statue of Guru Sahib installed in mall in Patna removed after protests by Sikh community

पटना में मॉल में लगाई गई गुरु साहिब की मूर्ति सिख समुदाय के विरोध के बाद हटाई गई

बिहार : खबर है कि बिहार के पटना शहर में अंबुजा नियोतिया मॉल में दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह की मूर्ति लगाई गई थी। मूर्ति को सिख समुदाय के विरोध के बाद प्रबंधकों ने मॉल से हटा दिया है। प्रबंधकों का कहना है कि उन्होंने आस्थावश मूर्ति को लगाया था। यदि उन्हें आभास होता है कि इससे किसी की भावनाएं आहत हो सकती हैं तो वह मूर्ति कतई न लगाते।

पटना के अंबुजा नियोतिया मॉल के प्रबंधकों ने गुरु गोबिंद सिंह की मूर्ति मॉल से हटाकर पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंप दी है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान गुरविंदर सिंह अन्य सदस्यों के साथ मूर्ति लेने के लिए मॉल में आए थे। उन्होंने प्रबंधकों को ऑफर भी किया कि इसका आप क्या दाम लेंगे, लेकिन प्रबंधकों ने कुछ भी लेने से मना कर दिया।


Leave a Reply