Latest news
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing वायरल वीडियो : कार से ATM मशीन को उखाड़ने की कोशिश में थे चोर, लेकिन आगे क्या हुआ आप खुद ही देखिये
Viral Video: Thieves were trying to remove the ATM machine from the car, but see for yourself what happened next.

वायरल वीडियो : कार से ATM मशीन को उखाड़ने की कोशिश में थे चोर, लेकिन आगे क्या हुआ आप खुद ही देखिये

ट्रेंडिंग : आपने चोरी के कई मामले सुने होंगे। आपने चेन स्नेचिंग और घरों में चोरी के बारे में तो सुना होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार महाराष्ट्र के बीड जिले में शातिर चोरों ने पूरा एटीएम ही उखाड़ने की साजिश रच डाली । हालांकि वे अपनी इस योजना में सफल नहीं हो सके। घटना से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कब का है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है।

चोरी का यह सीसीटीवी फुटेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एटीएम के बाहर एक कार खड़ी है। पहले चोर रस्सी से एटीएम को कार से बांधते हैं। इसके बाद कार में बैठा एक चोर कार से स्पीड बढ़ाकर एटीएम को उखाड़ने की कोशिश करता है। तब एटीएम मशीन पर प्रेशर पड़ता है और वह उखड़कर बाहर आ जाती है।

हालांकि चोर अपनी योजना में सफल नहीं हो सके क्योंकि एटीएम में लगी सेफ्टी सर्विस डिवाइस से एटीएम से छेड़छाड़ की सूचना पुलिस को मिल जाती है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है और एटीएम चोरी होने से बचा लेती है। यह वीडियो 8 सितंबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कई लोगों ने इसको शेयर किया है।


Leave a Reply