Viral News : दुनिया में अजीबोगरीब किस्म के लोग भी रहते हैं, जिनके बारे में कई बातें चर्चा का विषय बनती हैं. आज हम आपको जिस लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने बचपन से सोच रखा था कि वो एक दिन ताबूत में सोएगी. अरे बाबा, मरने के बाद नहीं बल्कि जीतेजी. एक रिपोर्ट के मुताबिक Sad Spice नाम की एक टिकटॉक यूज़र ने अपने बेडरूम की अजीबोगरीब तस्वीर दिखाते हुए बताया है कि वो आम लोगों की तरह बिस्तर पर नहीं सोती है. उसने अपने सोने के लिए एक खास ताबूत बनवा रखा है. ये ताबूत भी कोई रेप्लिका या नकली नहीं है बल्कि मुर्दों के अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाला कॉफिन है.
टिकटॉक पर 6 लाख फॉलोअर्स वाली लड़की ने बाकायदा एक वीडियो क्लिप डालकर दिखाया है कि उसने अपने कमरे में एक असली कॉफिन यानि मुर्दों वाला ताबूत रखा हुआ है. उसने चुड़ैलों की तरह अपने दांत भी किनारे से बड़े किए हुए हैं और चुड़ैलों की तरह चीज़ें कमरे में सजा रखी हैं. उसने अपने सोने के सेट अप में दिखाया है कि वो 6 फीट 8 इंच वाले ताबूत में सोती है. देखने वालों को लगता है कि ये आरामदेह नहीं होगा लेकिन लड़की का कहना है कि ये पूरी तरह कम्फर्टेबल है क्योंकि इसमें 4 इंच का मेमोरी फोम है. वो ताबूत का ढक्कन बंद नहीं करती है.