Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Video : ट्रेन गुजरने के लिए रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद था, इतने में फाटक तोड़ घुसी आल्टो कार , खुद ही देखिये फिर क्या हुआ ?
Video: The gate of the railway crossing was closed for the train to pass, meanwhile an Alto car broke the gate and entered, see for yourself what happened next?

Video : ट्रेन गुजरने के लिए रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद था, इतने में फाटक तोड़ घुसी आल्टो कार , खुद ही देखिये फिर क्या हुआ ?

ट्रेंडिंग : कई बार जल्दी के चक्कर में लोग अक्सर हादसों के शिकार हो जाते हैं . वहीँ बहुत से लोग तो जल्दबाज़ी के चक्कर में आपनी जान गवां भी बैठते हैं. आपको बता दे रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर बहुत से लोग इंतज़ार नहीं करना चाहते और गाड़ी को बंद फाटक के नीचे से निकालने की कोशिश करते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने रेलवे क्रॉसिंग के बंद फाटक को तोड़ते हुए गाड़ी को नीचे से निकाल लिया.

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद है. ट्रेन गुजरने ही वाली थी। लेकिन ऑल्टो कार के ड्राइवर ने गाड़ी रोकी नहीं और पहले तो उसने रेलवे लाइन पार की उसके बाद बंद फाटक के नीचे से निकाल ली. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जैसे ही कार रेल की पटरियां पार करती है, ट्रेन तेज़ी से गुजरती है और ड्राइवर गाड़ी रोकता नहीं बल्कि फाटक के नीचे से उसे तोड़ते हुआ आगे निकल जाता है. इस दौरान गेटमैन कार की फोटो खींचता हुआ नजर आ रहा है. सीसीटीवी फुटेज पर दर्ज जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 सितंबर की दोपहर करीब 2.16 बजे की है. इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये मामला कहां का है.

इस वीडियो को एक्स पर @Bihar_se_hai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर ढेरों लोगों ने कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा- इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. दूसरे ने लिखा- अच्छा किया गेटमैन ने फोटो खींच लिया. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.


Leave a Reply