Latest news
11-12 जुलाई को पंजाब में झमाझम बारिश की संभावना : येलो अलर्ट जारी मोहाली में फॉर्च्यूनर गाड़ी हादसाग्रस्त : लुधियाना के जिम संचालक समेत 2 की मौ+त अभिनेता राजपाल यादव को झटका : चेक बाउंस मामले में हुई 3 महीने की जेल ट्रेन के AC कोच को ही बना दिया ‘हनीमून सुइट’ जैसा ! वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने लिया एक्शन दादा-दादी के साथ सोया था मासूम: सांप के काटने से हुई मौत जालंधर कार्पोरेशन कमिश्नर समेत 8 IAS अधिकारियों के तबादले जालंधर में दो स्कूल बसों के बीच भीषण टक्कर : सड़क किनारे पलटी बस जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि

India Living News

Hot News
You are currently viewing ट्रेन के AC कोच को ही बना दिया ‘हनीमून सुइट’ जैसा ! वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने लिया एक्शन

ट्रेन के AC कोच को ही बना दिया ‘हनीमून सुइट’ जैसा ! वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने लिया एक्शन

ट्रेंडिंग न्यूज़ : इंडियन रेलवे से जुड़ा एक वीडियो बीते दिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. जिसमें आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन के 1AC कोच के एक केबिन को फूलों, गुब्बारों और लाइटों से सजाया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया. एक यात्री ने ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच को किसी फाइव स्टार होटल के हनीमून सुइट की तरह सजा दिया था. फर्स्ट एसी कोच से ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ गई और लोगों ने भारतीय रेलवे पर भी सवाल उठाए. वहीं, अब इस मामले में भारतीय रेलवे ने एक्शन लिया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से 7 जुलाई को ट्रेन का ये वीडियो शेयर किया गया था और ये वीडियो ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस के अंदर का है. आप देख सकते हैं कि 30 सेकेंड के इस वीडियो में फर्स्ट एसी का एक केबिन दिखाई दे रहा है, जिसका दरवाजा खुला हुआ है और वहां पर्दे की जगह पर दिल के आकार जैसी गुलाबी रंग की झालरें लटकी हुई हैं. अंदर का नजारा भी किसी रोमांटिक सुइट से कम नहीं दिखाई दे रहा है. कैबिन के फर्श पर गुलाब की पत्तियां बिछाई गई हैं और केबिन की छत पर गुब्बारे लगाए गए हैं. इतना ही नहीं सीट पर बिछी सफेद चादर पर भी गुलाब की पत्तियों से एक बड़ा सा दिल बनाया गया है. केबिन की खिड़की के शीशे पर ‘I LOVE YOU’ का मैसेज भी लिखा गया है.

फर्स्ट एसी कोच में बिना किसी अनुमति के इस तरह से सजावट कराने के लिए भारतीय रेलवे ने सख्त एक्शन लिया है. रेलवे के अनुसार, डेकोरेटर का प्रतिनिधि जालना स्टेशन से कोच में चढ़ा और कूपे को सजाया. जो रेलवे के नियमों के सख्त खिलाफ था. मामले में ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक गिरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही विभागीय जांच भी शुरू हो गई है.

भारतीय रेलवे ने जारी किया बयान
इंडियन रेलवे ने इस वायरल वीडियो पर बयान जारी किया है, जिसमें रेलवे के फर्स्ट AC केबिन को गुब्बारों और फूलों से सजाया हुआ दिखाया गया है.

बयान में कहा गया है, ‘6/7/26 को ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक जोड़े ने अपने फर्स्ट AC कूपे को सजाने के लिए ऑनलाइन एक डेकोरेटर को हायर किया था. जालना स्टेशन पर डेकोरेटर का कोच में घुसना बिना इजाजत के था और इसे एक गंभीर चूक माना जा रहा है. संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, ट्रेन में बिना इजाजत घुसने, बिना टिकट यात्रा करने और अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने (trespassing) के लिए रेलवे एक्ट के मौजूदा प्रावधानों के तहत डेकोरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.’


Leave a Reply