Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया ग्लोबल टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया ग्लोबल टैरिफ

इंटरनेशनल न्यूज़ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए दुनिया के सभी देशों से आने वाले सामान पर लगाए गए वैश्विक टैरिफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की है। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा की। ट्रंप ने कहा कि यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू की जा रही है और यह कदम उन देशों के खिलाफ है, जो लंबे समय से अमेरिका के साथ व्यापार में अनुचित लाभ उठा रहे थे। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला पूरी तरह कानूनी जांच-परख के बाद लिया गया है।

यह घोषणा ऐसे समय पर की गई है, जब एक दिन पहले ही अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए ‘आपातकालीन टैरिफ’ को असंवैधानिक करार दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने 6-3 के बहुमत फैसले में कहा कि राष्ट्रपति ने ‘इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट’ के तहत टैरिफ लगाकर अपने अधिकारों का अतिक्रमण किया है।

ट्रंप ने कहा है कि आने वाले कुछ महीनों में वो और नए-नए टैक्स तय करेंगे, जो कानूनी होंगे। उनका मकसद अमेरिका को और भी मजबूत और महान बनाना है – पहले से कहीं ज्यादा!”

ट्रंप ने यह फैसला ट्रेड एक्ट ऑफ 1974 के सेक्शन 122 के तहत लिया है, जो राष्ट्रपति को भुगतान घाटे की स्थिति में 150 दिनों तक अधिकतम 15 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की अनुमति देता है। इससे पहले ट्रंप ने शुक्रवार को ही 10 प्रतिशत का अस्थायी वैश्विक टैरिफ लागू किया था। अब 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी से यह टैरिफ अधिकतम सीमा पर पहुंच गया है।


Leave a Reply