Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के OSD भरतइन्द्र सिंह चहल की बढ़ी मुश्किलें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के OSD भरतइन्द्र सिंह चहल की बढ़ी मुश्किलें

पंजाब : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल को पटियाला कोर्ट ने झटका देते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने यह वारंट पंजाब विजिलेंस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार जारी किया है। कोर्ट ने विजीलैंस को 28 अक्टूबर को चहल को गिरफ्तार करके पेश करने के लिए कहा है।

बता दें कि पंजाब विजिलेंस ने साल 2022 में भरत इंदर सिंह चहल के खिलाफ जांच शुरू की थी। इस दौरान उनकी संपत्तियों की भी जांच की गई थी। जिसके बाद विजिलेंस ने पिछले साल सितंबर में इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

बता दे अपने बचाव के लिए भरत इंदर सिंह चहल ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था की राजनीतिक रंजिश के तहत उन पर कार्रवाई की जा रही है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने चहल को झटका देते हुए आय से अधिक संपत्ति मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बाद में हाई कोर्ट ने पिछले साल 4 अक्टूबर को चहल को अग्रिम जमानत दे दी थी।


Leave a Reply