Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की सड़कों पर हो रहे हादसों को लगेगी लगाम, ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ का गठन
Accidents happening on the roads of Punjab will be curbed, formation of 'Road Safety Force'

पंजाब की सड़कों पर हो रहे हादसों को लगेगी लगाम, ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ का गठन

लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जिले में ‘सड़क सुरक्षा बल’ के लिए पंजाब पुलिस को हाईटेक नए वाहन मुहैया करवाए । मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में हर दिन औसतन 14 मौतें हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस के कंधों पर पहले से ही काफी भार है, इसलिए सड़क दुर्घटनाओं से निपटने के लिए ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ का गठन किया गया है।

इस फोर्स को 129 हाईटेक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा इन गाड़ियों के साथ एक एंबुलेंस और एक रिकवरी वैन भी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मौतों को कम करना है। उक्त वाहनों के लिए 1500 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फोर्स दिन-रात काम करेगी और कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर कोई भी व्यक्ति सड़क पर दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए ताकि उस व्यक्ति की जान बचाई जा सके।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक गाड़ी 30 किलोमीटर के दायरे में रहेगी। यदि उस दायरे में कोई हादसा होता है तो वहां का अधिकारी जिम्मेवार होगा।अब यदि कोई सड़क पर ट्रॉली या कोई अन्य वाहन खड़ा करेगा तो उस पर तुरंत एक्शन लेकर चालान किया जाएगा। पंजाब में जो बेवजह लोग हादसों में मारे जा रहे हैं उन पर रोक लगाई जाएगी। शहर की सड़कों पर भी यही फोर्स तैनात होगी। यही फोर्स शहर में भी चालान करेगी।


Leave a Reply