Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

जालंधर : जालंधर में बड़ा हादसा होने की खबर है। जानकारी अनुसार किशनपुरा इलाके में स्थित एक घर में सोमवार को घर के मंदिर में चल रहे पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिसे दूर-दूर तक देखा गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन इसी दौरान घर में रखा सिलिंडर फट गया, जिससे आग और भड़क गई। हादसे में आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे कई लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और चार गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार ने बताया कि सुबह वह सैर के लिए घर से निकलने वाले थे, तभी मंदिर में लगे पंखे से शॉर्ट सर्किट हुआ और कुछ ही मिनटों में आग पूरे घर में फैल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम देरी से पहुंची, जिसके कारण भारी नुकसान हुआ।

वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि संकरी गलियों और नीचे लटकती बिजली की तारों के कारण टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


Leave a Reply