Latest news
लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : मशहूर पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Breaking News: Firing at the bungalow of famous Punjabi singer Gippy Grewal

Breaking News : मशहूर पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर ताबड़तोड़ फायरिंग

पंजाब : बड़ी खबर मिल रही है कि पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा के वैंकुवर के व्हाइट रॉक एरिया में बंगले पर ताबड़तोड़ गोलियां हुई हैं। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग का दावा किया है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस फायरिंग का दावा किया गया है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा इस संबंधी फेसबुक पर एक पोस्ट डाल दावा किया है कि ये फायरिंग उसने करवाई है। पोस्ट में लिखा है कि,”सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोले अब बचाए तम्हें तेरा भाई और ये मैसेज सलमान खान को भी है कि, तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी मदद करेगा, कोई नहीं बचा सकता तुम्हें, सिद्धू मूसेवाला की मौत पर बहुत ज्यादा ओवरएक्टिंग की थी तुमने, तुम्हें सब पता है कि वह कितना अहंकारी व्यक्ति था और किन आपराधिक लोगों के संपर्क में था।”

”जब तक विक्की मिड्डूखेड़ा जी रहा था, तब तक तू उसके आगे-पीछे घूमता रहा, बाद में तू सिद्धू के लिए और भी दुखी हो गया। तू भी रडार पर आ गया हैं, अब मैं तूम्हें बता दूं, अभी तो मैंने तूझे ट्रेलर दिखाया है, फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। किसी भी देश में भाग जाओ, याद रखो मौत को किसी जगह का वीजा नहीं लेना पड़ता, उसे जहां चाहे वहां आ जाना है।”


Leave a Reply