Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोहाली के निजी स्कूल में बम की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
There was a stir due to the information of the bomb in the private school of Mohali, the police reached the spot

मोहाली के निजी स्कूल में बम की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

मोहाली : बड़ी खबर सामने आई है कि शनिवार को मोहाली के एक निजी स्कूल में बम होने की सूचना से भगदड़ मच गई। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की डॉग स्कवॉयड टीम, बम डिफ्यूज दस्ता व अन्य माहिर पहुंच गए। वहीँ अफरा तफरी में स्कूल को खाली करवा दिया गया । इसके बाद मामले की गहन जांच की जा रही है ।

मिली जानकारी अनुसार शनिवार को स्कूल में सामान्य दिनों की तरह काम चल रहा था। वहीँ इसी दौरान एक कार आकर रुकी। कार में से एक लड़का उतरा और स्कूल के छात्र को एक पत्र सौंपा और कहा कि यह पत्र स्कूल के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दे। इसके बाद बच्चे ने स्कूल के चौकीदार के माध्यम से उसे स्कूल की प्रिंसिपल तक पहुंचा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस पत्र में स्कूल में बम होने की सूचना थी। इसके तुरंत बाद स्कूल मैनेजमेंट तुरंत हरकत में आ गई। इसके बाद इस संबंधी सीनियर पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया ।

वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल को खाली करवा दिया गया। पुलिस ने स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया । वहीँ करीब तीन बजे तक पुलिस की टीमें मौके पर जुटी रहीं लेकिन जांच में स्कूल के अंदर किसी तरह का कोई भी पदार्थ नहीं मिला। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

 


Leave a Reply