Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिनर कर लौट रहे दंपति से लुटेरों ने गहने व नकदी लूटी व बेरहमी से पीटा, पत्नी की मौत

डिनर कर लौट रहे दंपति से लुटेरों ने गहने व नकदी लूटी व बेरहमी से पीटा, पत्नी की मौत

लुधियाना : लुधियाना से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां, डेहलों रोड पर देर शाम बी-मेक्स के पास एक दंपती पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी डिनर करके घर लौट रहे थे, तभी 5-6 बदमाशों ने उनकी कार घेर ली और उन्हें बाहर खींच लिया। जिसके बाद गहने-नकदी लूटा और बेरहमी से पिटाई की।

हमलावरों ने पहले पति अनोक मित्तल की बेरहमी से पिटाई की। जब पत्नी लिप्सी अपने पति को बचाने आई तो बदमाशों ने उसे भी बेरहमी से पीटा। उन्होंने अनोक मित्तल को बेसुध कर दिया और फिर लिप्सी से गहने और नकदी लूटने लगे।

जब लिप्सी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर गहने, नकदी, मोबाइल और दंपती की कार लेकर मौके से फरार हो गए।

हमले के बाद लिप्सी करीब 1 घंटे तक खून से लथपथ सड़क पर पड़ी रही, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। घटना स्थल से 300 मीटर दूर एक ढाबे वाले ने उसकी चीखें सुनीं और पुलिस को सूचना दी।करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत लिप्सी को डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है, और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply