Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में ड्रम में सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

लुधियाना में ड्रम में सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में कंप्यूटर इंजीनियर की सिर कटी लाश मिली थी। बता दे लुधियाना के भारती कॉलोनी के रहने वाले कंप्यूटर इंजीनियर दविंदरपाल (30) की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पति और पत्नी है। एक दिन पहले वीरवार को जालंधर बाईपास के पास सैक्रेट हार्ट स्कूल एरिया में खाली प्लाट में एक ड्रम में दविंदरपाल की लाश मिली थी। शव को तीन हिस्सों में काटा गया था। शव का कुछ हिस्सा जला हुआ था और तेज धार हथियार से काट कर शव के तीन टुकड़े किए गए थे।

कंप्यूटर इंजीनियर दविंदरपाल की हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि उसी के पुराने दोस्त ने की थी। जब दविंदर की मौत हो गई तो आरोपी घबरा गया और उसने शव को खुर्द बुर्द करने की प्लानिंग बना डाली। यह प्लानिंग उसने किसी के साथ नहीं बल्कि अपनी ही पत्नी के साथ मिलकर बनाई। आरोपी दंपती ने दविंदर की मौत के बाद आरी के साथ शव के तीन नहीं बल्कि छह टुकड़े किए। आरोपियों ने उसे ड्रम में ठूस ठूस कर डाल दिया और उसके बाद दो टुकड़े अलग जगह और चार टुकड़े अलग जगह फेंक दिए। ऐसा आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए किया।

पुलिस ने आरोपियों को जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान शेरा और उसकी पत्नी कुलदीप कौर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आरी और कपड़े बरामद करने में जुटी है।

एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि दविंदर पाल मुंबई में रह रहा था और दो दिन पहले ही परिवार से मिलने लुधियाना आया था। वह घर पर सिर्फ 15 मिनट रुका और हेयर कटिंग करवाने की बात कह कर चला गया। इसी दौरान रास्ते में उसे शेरा मिल गया। दोनों ने नशा किया और इसी दौरान पुराने पैसों को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी शेरा ने दविंदरपाल को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसके सिर पर चोट लगी और वह वहीं गिरा गया। जब शेरा ने उसे उठाने की कोशिश की तो उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी डर गया और उसने अपनी पत्नी को बताया। दोनों ने शव को खुर्द बुर्द करने की प्लानिंग बना डाली।

आरोपियों ने शव के टुकड़े कर ड्रम में भरा। इसके बाद शेरा अपनी बाइक पर पत्नी को पीछे बिठा कर साथ ले गया और ड्रम को खाली प्लाट में फेंक दिया। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले दो टुकड़े एक जगह फेंके और बाकी के अलग जगह फेंके। दो दिन तक तो किसी को कुछ पता नहीं चला। जब पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत पहुंची तो पुलिस ने जांच की। इसी दौरान पुलिस को शव मिल गया।

पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और आगे की जांच के लिए इलाके के कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसी दौरान एक फुटेज में आरोपी शेरा और उसकी पत्नी बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए। पीछे वहीं ड्रम था जिसमें दविंदरपाल का कटा हुआ शव था। परिवार वालों ने तुरंत पहचान लिया कि यह शेरा है और उसकी पत्नी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों को उस समय काबू किया गया जब आरोपी फरार होने की फिराक में थे। आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि पैसो के लेन देन को लेकर बहस हुई थी और दविंदरपाल की मौत हो गई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है या फिर कोई ओर भी था।


Leave a Reply