लुधियाना : बता दे पंजाब में धान की लिफ्टिंग न होने को लेकर किसानों के धरने लगातार जारी हैं। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से आज एक बार फिर नैशनल हाईवे जाम किया गया। यूनियन ने केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया। एसकेएम ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला किया। वहीं किसान यूनियन उगराहां ने आज कॉरपोरेट्स द्वारा चलाए जा रहे मॉल को बन्द करवाने का फैसला किया।
फिरोजपुर रोड पर स्थित एमबीडी मॉल के बाहर किसान यूनियन की ओर से प्रदर्शन किया गया । मॉल को आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद कर दिया गया। किसान नेताओं ने कहा कि हमारे किसान परेशान हैं, उन्होंने कहा कि इस बार भी हमारी दिवाली काली रही और दशहरा भी काला रहा।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों ने गांव बकापुर के सामने फिल्लौर-गोराया के बीच नेशनल हाईवे को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम कर दिया गया। इस मौके पर किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट घरानों का समर्थन कर रही है, जिसके कारण किसानों की फसल नहीं खरीदी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसानों की फसल नहीं खरीदी गई तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा।













