Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अमृतसर पहुंचे, श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए
Union Minister Nitin Gadkari reached Amritsar, paid obeisance at Sri Harmandir Sahib

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अमृतसर पहुंचे, श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए

अमृतसर, 19 अक्टूबर : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अमृतसर पहुंचे। यहां मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने उनका स्वागत किया। यहां पहुंच कर वह श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए। इसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की लंबाई 670 किमी है, जिसका पंजाब में 362 किमी हिस्सा है। एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यात्रियों के लिए सफर करना आसान हो जाएगा। करीब 25,000 करोड़ की लागत से बन रहे एक्सप्रेसवे का नींव पत्थर अप्रैल 2022 में रखा गया था जो कि दिसंबर 2025 में शुरू हो जाएगा। हरियाणा के बहादुरगढ़ से शुरू होने वाला दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे जम्मू-कश्मीर के कटरा तक जाएगा। लोग दिल्ली से अमृतसर 4 से 4.5 घंटे में पहुंच सकेंगे। वहीं दिल्ली से कटरा 6 से 6.5 घंटे में लोग सफर तय कर सकेंगे।

इस दौरान उनके साथ सी.एम. भगवंत मान भी मौजूद रहे। सी.एम. मान ने कहा कि बहुत जल्द ये एक्सप्रेसवे भारत की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा हर तरह का सहयोग एन.एच.ओ.आई को दिया जा रहा है।


Leave a Reply