Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing चुनाव आयोग की पहल, पंजाब के वोटर्स अब घर बैठे ही जान सकेंगे पोलिंग बूथों पर कितनी भीड़ है

चुनाव आयोग की पहल, पंजाब के वोटर्स अब घर बैठे ही जान सकेंगे पोलिंग बूथों पर कितनी भीड़ है

Lok Sabha Election 2024 : पंजाब के वोटर अब वोटों के दिन 1 जून को अपने पोलिंग बूथ पर जाने से पहले घर बैठे ही यह जान सकेंगे कि उनके बूथ पर कितने लोग वोट देने के लिए कतार में खड़े हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने शनिवार को वोटरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘वोटर क्यू इन्फोरमेशन सिस्टम’ शुरू किया गया है। यह सिस्टम एनआईसी पंजाब और मेटा के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

सिबिन सी ने बताया कि ‘वोटर क्यू इंफोरमेशन सिस्टम’ को चलाने के लिए वोटरों को एक वाट्सऐप नंबर 7447447217 पर ‘वोट’ टाइप करके मैसेज भेजना होगा। इसके बाद एक लिंक प्राप्त होगा जिस पर क्लिक करने बाद में दो ऑप्शन ; (1) लोकेशन वाइज (2) बूथ वाइज स्क्रीन पर आएंगे।

चुनाव अधि‍कारी ने बताया कि लोकेशन वाइज ऑप्शन को चुनने के बाद वोटर को अपनी लोकेशन शेयर करनी होगी, जिसके बाद मोबाइल फ़ोन की स्क्रीन पर वोटर के घर के नजदीक के पोलिंग बूथों की सूची आ जायेगी। इसके बाद वोटर को बूथ नंबर लिख कर भेजना होगा और तुरंत मोबाइल की स्क्रीन पर यह जानकारी आ जायेगी कि उस बूथ पर वोट डालने के लिए कितने वोटर कतार में खड़े हैं।

सिबिन सी ने बताया कि यदि वोटर दूसरा ऑप्शन बूथ वाइज चुनता है तो उसे पंजाब राज्य चुनने के बाद अपने जिले को चुनना होगा और उस जिले के सभी विधान सभा हलके स्क्रीन पर आ जाएंगे। अपना विधानसभा हलका चुनने के बाद संबंधित बूथ नंबर भरना होगा, जिससे वोटर अपने बूथ पर वोट देने के लिए खड़े वोटरों की गिनती जान सकेगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि एक ओर जहां एक जून को मतदान के दिन मतदाताओं को गर्मी से बचाने के लिए सभी इंतजाम किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वोटर क्यू सिस्टम के माध्यम से मतदाता मतदान के लिए जा सकते हैं। उस समय मतदान कर सकेंगे जब बूथ पर अधिक भीड़ न हो। इससे मतदाता गर्मी से भी बचेंगे और उनका समय भी बचेगा।


Leave a Reply