Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing नगर निगम की टीम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के तहत की बड़ी कार्यवाही

नगर निगम की टीम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के तहत की बड़ी कार्यवाही

जालंधर : नगर निगम की टीम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मॉडल टाऊन और पी.पी.आर. मॉल में 4 प्रॉपर्टी सील की। सुपरिंटैंडैंट महीप सरीन, राजीव ऋषि, भुपिंदर सिंह बड़िंग और इंस्पैक्टर सिकंदर गिल ने मौके पर सील कार्रवाई को अंजाम दिया।अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान ज्वाइंट कमिश्नर डा. सुमनदीप कौर के आदेशों के तहत चलाया जा रहा है और आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा। जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने अब तक बकाया टैक्स नहीं चुकाया है, उनकी सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही अन्य डिफॉल्टरों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर बकाया टैक्स चुकाने के लिए नोटिस भेजे जाते रहे हैं, लेकिन निर्धारित समय तक भुगतान न करने वालों पर अब सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे समय पर अपने टैक्स का भुगतान करें, ताकि निगम को सख्त कदम उठाने की जरूरत न पड़े।


Leave a Reply