Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर विधानसभा क्षेत्र की गलियों से आती है एक ही आवाज ‘भाजपा जिंदाबाद’ : मनोज तिवारी
Only one voice comes from the streets of Jalandhar assembly constituency 'BJP Zindabad': Manoj Tiwari

जालंधर विधानसभा क्षेत्र की गलियों से आती है एक ही आवाज ‘भाजपा जिंदाबाद’ : मनोज तिवारी

जालंधर : जालंधर उमड़ के बोला अब रंग दे बसंती चोला, आया है मनोज तिवारी नरेंद्र मोदी का चेला। इन पंक्तियों को गाकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सदस्य और मशहूर गायक मनोज तिवारी ने कहा कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र के समझदार मतदाताओं ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और यहां की सड़कों गलियों से भी यही आवाज आ रही है ‘बीजेपी जिंदाबाद भाजपा जिंदाबाद’। उन्होंने जालंधर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को बहुमत से विजयी बनाने और केंद्र सरकार का हिस्सा बनाने की अपील की।

मनोज तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर राज्य में बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करती है और जब भी देश पर कोई संकट आता है तो देश की जनता की बिना किसी भेदभाव के मदद करती है। तिवारी ने कहा कि पंजाब में बीजेपी को शहरों के साथ-साथ गांवों में भी भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे एक बात साफ है कि अब आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश का बहुत नुकसान किया, पंजाब को भी बर्बाद कर दिया और अब पंजाबियों से झूठे वादे कर पंजाब की सत्ता हथियाने वाली आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पंजाबियों की जीना दुश्वार कर रखा है। पंजाब सरकार के खिलाफ हर वर्ग धरने प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन पंजाब सरकार के कानों पर जूँ नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाबियों के सभी सपनों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में पूरे नेतृत्व की मेहनत के कारण पंजाब भाजपा पंजाबियों की पहली पसंदीदा पार्टी बन गई है और अब जनता के अथाह प्यार के चलते भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतकर भाजपा पंजाब में नया इतिहास रचेगी।


Leave a Reply