Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं की सुरक्षा केंद्र सरकार ने वापस ली

भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं की सुरक्षा केंद्र सरकार ने वापस ली

पंजाब : केंद्र सरकार ने सख्त फैसला लिया है. दूसरे दलों से पलटी मार कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कई पूर्व विधायकों एवं अन्य नेताओं की सुरक्षा केंद्र सरकार ने वापस ले ली है।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि हाईकमान ने पार्टी के स्तर पर दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए नेताओं की गुप्त रिपोर्टें मंगवाई थी कि यह केंद्र की भारी सुरक्षा व्यवस्ता का तामझाम लेने के बाद लोगों के बीच जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई काम भी कर रहे हैं या नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह सिर्फ केंद्र की सुरक्षा लेकर मौजमस्ती कर रहे हैं और सिर्फ अपना रुआब दिखा रहे हैं।

गुप्त रिपोर्ट हासिल होने के बाद पार्टी हाईकमान से केंद्र सरकार को ऐसे निष्क्रिय नेताओं की सुरक्षा को वापस लेने के लिए आग्रह किया गया था। केंद्र सरकार ने तुरंत प्रभाव से पंजाब के दस नेताओं जिनमें से कमलदीप सिंह सैणी, जगदीप जग्गा राजपुरा, सुखविंदर सिंह बिंद्रा लुधियाना, हरचंद बिट्टू कौर पूर्व विधायक महलकलां, तेजिंदर सिंह बिट्टू जालंधर के नाम शामिल हैं की केंद्रीय सुरक्षा वापस ले ली है।


Leave a Reply