Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली-अमृतसर रूट पर बुलेट ट्रेन के लिए सर्वे, इन शहरों के लोग 1-2 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली
Survey for bullet train on Delhi-Amritsar route, people of these cities will reach Delhi in 1-2 hours

दिल्ली-अमृतसर रूट पर बुलेट ट्रेन के लिए सर्वे, इन शहरों के लोग 1-2 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली

पंजाब : पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, दिल्ली-अमृतसर रूट पर जल्द ही बुलेट ट्रेन दौड़ेगी, जिससे दिल्ली से अमृतसर तक का 465 किलोमीटर का सफर सिर्फ 2 घंटों में पूरा होगा। इससे पंजाब से दिल्ली जाने वाले लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को काफी फायदा होगा।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य में इस हाई स्पीड रेल लाइन के लिए सर्वे का काम बड़े स्तर पर चल रहा है। सूत्रों के अनुसार उक्ट ट्रेन के लिए दिल्ली और अमृतसर के बीच पड़ते 343 गांवों की जमीन एक्वाइयर की जाएगी, जिसमें दिल्ली के 22 गांव, हरियाणा के 135 और पंजाब के 186 गांव शामिल होंगे। इसके लिए गांव के किसानों से IIMR एजेंसी द्वारा मीटिंगों का दौर चल रहा है। किसानों को जमीन के लिए हर गांव के क्लैक्टर रेट पर 5 गुणा राशि दी जाएगी।

बता दें कि बुलेट ट्रेन की स्पीड अधिक से अधिक 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी Running Speed 320 किलोमीट प्रति घंटा और औसत रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन करीब 750 यात्री सफर कर सकेंगे।


Leave a Reply