Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एच.एस धामी की गाडी पर हुआ पथराव
Stones pelted at the vehicle of Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee head HS Dhami

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एच.एस धामी की गाडी पर हुआ पथराव

मोहाली 18 जनवरी (ब्यूरो) : पंजाब से बड़ी खबर है। मोहाली में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान हरजिंंदर सिंह धामी (Harjinder Singh Dhami) की गाड़ी पर पथराव हुआ। कहा जा रहा है कि एक कार्यक्रम में शामिल होने आए हरजिंदर सिंह धामी का लोगों ने कड़ा विरोध किया और उनकी गाड़ी पर पथराव कर तोड़फोड़ की।

जानकारी के मुताबिक कौमी इंसाफ मोर्चा में शामिल होने जा रहे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की गाड़ी पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया है। इस दौरान कुछ लोगों ने धामी पर हमला भी बोल दिया। प्रधान धामी की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की है।

प्रदर्शनकारियों ने हरजिंदर सिंह धामी का कड़ा विरोध किया है। प्रदर्शनकारियों ने पहले गाड़ी पर पथराव किया, उसके बाद धामी पर हमला बोल दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ।


Leave a Reply