Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing खडूर साहिब से बड़ी जीत के बाद डिब्रूगढ़ जेल पहुंची अमृतपाल सिंह की पत्नी

खडूर साहिब से बड़ी जीत के बाद डिब्रूगढ़ जेल पहुंची अमृतपाल सिंह की पत्नी

पंजाब : खडूर साहिब से बड़ी जीत के बाद अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर डिब्रूगढ़ जेल पहुंची है, जहां उनकी मुलाकात अमृतपाल सिंह से होगी। लोकसभा चुनाव नतीजों के एक दिन बाद किरणदीप कौर अमृतपाल सिंह से मिलने डिब्रूगढ़ जेल पहुंची हैं।लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से आजाद मैदान में उतरे अमृतपाल सिंह ने यहां ऐतिहासिक जीत हासिल की है। खडूर साहिब के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। आपको बता दे जेल में बंद होने के बावजूद अमृतपाल ने यहां करीब 2 लाख के अंतर से जीत हासिल की है। अमृतपाल सिंह की ये जीत पंजाब की सबसे बड़ी जीत है। अमृतपाल को यहां 404430 रिकॉर्ड वोट मिले जबकि उनके विरोधी कुलबीर जीरा को 207310 वोट, वहीं आम आदमी पार्टी के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को 194836 वोट मिले । इसके अलावा अकाली दल के विरसा सिंह वल्टोहा महज 86416 वोटों पर सिमट गए।

अमृतपाल के माता-पिता ने अपने बेटे की जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम पूरे पंथ और पंजाब के लिए खुशी की बात है, लेकिन उन्होंने यह भी अपील की कि 6 जून तक कोई भी किसी भी तरह का जश्न न मनाए क्योंकि हमारा शहीदी दिवस चल रहा है। उनके द्वारा श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया जाएगा और भोग 6 जून को होगा। उन्होंने कहा कि यह जीत हमारे शहीद सिंहों को समर्पित है।


Leave a Reply