Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing लंबी हेक की मलिका सिंगर गुरमीत बावा का अमृतसर में हुआ निधन, पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर
Singer Gurmeet Bawa dies in Amritsar, wave of mourning in Punjabi music industry

लंबी हेक की मलिका सिंगर गुरमीत बावा का अमृतसर में हुआ निधन, पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर

अमृतसर : लंबी हेक की मलिका सिंगर गुरमीत बावा का रविवार को अमृतसर में निधन हो गया। इस खबर से पंजाबी संगीत इंडस्ट्री के साथ-साथ शहर की आम जनता में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिली है कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शहीदा साहब के नजदीक श्मशानघाट में सुबह 11 बजे होगा।

मिली जानकारी अनुसार पिछले दिनों गुरमीत बावा ने शारीरिक कमजोरी महसूस होने की बात कही थी। इसके चलते उन्हें शनिवार रात को एयरपोर्ट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया , वहीँ रविवार सुबह 11 बजे के करीब उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। आपको बता दे कि पंजाबी लोक गायकी में 45 सेकेंड की हेक लगाने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया है। इसके अलावा गुरमीत बावा को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले।

वहीँ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्विटर पर गायिका गुरमीत बावा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने लिखा गुरमीत बावा जी के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। पंजाबी लोक संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। इसके अलावा उन्होंने लिखा इस मौके पर मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

 


Leave a Reply