Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिख संगठनों ने लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर लगाया धरना , जानिए वजह
Sikh organizations staged a sit-in on the Ludhiana-Delhi highway, know the reason

सिख संगठनों ने लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर लगाया धरना , जानिए वजह

लुधियाना : बता दे कि श्री गुरु नानक देव जी और सिख धर्म के बारे में अपशब्द बोलने के खिलाफ सिख संगठनों ने लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर धरना लगाया । वहीँ प्रदर्शनकरियों ने अपशब्द बोलने वाले शख्स की गिरफ्तारी की मांग की। मिली जानकारी अनुसार इस मामले की शिकायत कुछ दिन पहले ही की गई थी। लेकिन पुलिस दवारा अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इसके चलते सिख संगठनों ने लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर धरना लगा प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन में राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल हुए।

यहाँ प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग जाम में फंस गए । वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए । प्राप्त जानकारी अनुसार अनिल अरोड़ा नामक व्यक्ति ने सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के बारे में भद्दी शब्दावली का प्रयोग किया। वहीँ इस मामले में शिकायत देने के बाद पुलिस ने आपराधिक मामला तो दर्ज कर लिया, मगर उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया।

इस वजह से सिख समुदाय के लोग आज सोमवार सुबह 9 बजे से ही लुधियाना से दिल्ली व अंबाला जाने वाले रोड पर बैठ गए, और धरना प्रदर्शन किया। इससे वहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई।

 


Leave a Reply