Latest news
गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग

जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग

जालंधर : जालंधर में गोली चलने की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार किशनपुरा चौक के नज़दीक स्थित BMS Fashion शोरूम पर दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। गोली लगने से शोरूम का शीशा टूट गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय बाइक पर सवार दो युवक शोरूम के सामने पहुंचे और चलते-चलते गोली चला दी। गोली सीधे शोरूम के शीशे पर लगी, जिससे वह चकनाचूर हो गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही शोरूम मालिक ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

वहीँ शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।


Leave a Reply