Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

जालंधर : जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार, करतारपुर निवासी दंपती सुबह स्कूटी पर फगवाड़ा की ओर काम के सिलसिले में जा रहे थे। जैसे ही वे लम्मा पिंड चौक के पास डीएचएल ऑफिस और इंडियन ऑयल डिपो के नजदीक पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर पीछे बैठी महिला सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कैलाश कौर के रूप में हुई है। वहीं उनके पति कमलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्तिथि को नियत्रित किया घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।


Leave a Reply