Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी में उमड़े प्रशंसक, पिता बलकौर सिंह ने सरकार को घेरा
Fans throng the first death anniversary of late Punjabi singer Sidhu Musewala

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी में उमड़े प्रशंसक, पिता बलकौर सिंह ने सरकार को घेरा

मानसा : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का पहला बरसी समागम रविवार को मानसा की अनाज मंडी में आयोजित किया गया। जिसमें राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के अलावा धार्मिक लोगों ने भी भाग लिया। सिद्धू के पिता ने नम आंखों से अपने बटे को याद किया।

इस दौरान सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि सरकार को सब पता था कि आज बरसी समागम है और अमृतपाल को एक दिन पहले गिरफ्तार करने के लिये इंटरनेट, बसों को बंद कर दिया। ऐसा कर सरकार उनके साथ धक्का कर रही है, जबकि अमृतपाल को किसी ओर दिन भी गिरफ्तार किया जा सकता था। उन्होंने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हमें इतना भी मजबूर मत करो कि उनको विधानसभा के बाहर धरना लगाकर बैठना पड़े। जबकि उनकी सिर्फ यही मांग है कि उनके बेटे का कत्ल करने वालों को सख्त सजा दी जाए।

बलकौर सिंह ने कहा अभी जेल से गैंगस्टर की वीडियो जारी होने पर लगा कि उनके बेटे को फिर से मार दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों का इंटरनेट बंद कर दिया है। मगर गैंगस्टर का जेल से भी चल रहा है। यह बात अदालतों को भी पता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। यहां तक कि वह जेल से ही सलमान खान को भी मारने की धमकी दे रहा है।

उन्होंने कहा 11 महीने बीत जाने के बाद भी उनको इंसाफ नहीं मिला। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे की जिंदगी के संघर्ष की बात भी की कि किस प्रकार उसने अपना नाम बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा राजनीति में आकर मानसा का विकास करना चाहता था। लेकिन हमारे हल्के की बदकिस्मती थी, जो ऐसा नहीं हो सका। इसके अलावा उनके बेटे पर पहले दर्ज किए गए सभी केस झूठे हैं, जिनकी बेशक जांच करवा ली जाए।

सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर ने कहा कि आज भी हमारा देश आजाद नहीं हुआ। गैंगस्टर जेलों में बैठकर सारा कुछ ऑपरेट कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा सरकार ने अमृतपाल को गिरफ्तार करना था तो बाद में कर लेती। अभी क्यों याद आया, इस कारण बहुत से लोग आज यहां पहुंच भी नहीं पाए। वह सरकार से यही मांग करते हैं कि लोगों को सुरक्षित माहौल दिया जाए।


Leave a Reply