Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बेअदबी मामले में एसआइटी के सामने पेश नहीं होंगे पंजाब के पूर्व सीएम बादल, जानिए वजह
Former Punjab CM Badal will not appear before SIT in sacrilege case, know the reason

बेअदबी मामले में एसआइटी के सामने पेश नहीं होंगे पंजाब के पूर्व सीएम बादल, जानिए वजह

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 16 जून को बेअदबी मामले में विशेष जांच दल (एसआइटी) के समक्ष पेश नहीं होंगे। वह सेहत ठीक नहीं होने के कारण एसआइटी के सामने पेश नहीं होंगे। यह जानकारी अकाली दल के प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने दी।

चीमा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की तरफ से एसआइटी को लिखित में बता दिया गया है। उन्होंने कहा कि पत्र में कहा गया है कि जब उनकी सेहत ठीक होगी तो वह जांच में शामिल हो जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेकाश सिंह बादल को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी फायरिंग मामले की जांच के लिए गठित की गई नई एसआइटी ने 16 जून को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

 

 

source link


Leave a Reply