Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार
Sidhu Moosewala murder mastermind Goldie Brar arrested in California

Breaking News : सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार

नई दिल्ली : बड़ी खबर मिल रही है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में पकड़ा गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी को बीती 20 नवंबर को डिटेन किया गया। अभी तक इसके बारे में कैलिफोर्निया पुलिस ने औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय एजेंसियों से बात की है। बताया जा रहा है कि गोल्डी को भारत भेजा जा सकता है। भारतीय खुफिया एजेंसियों तक इसकी जानकारी पहुंच गई है। जिसके बाद वह अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क साध रही हैं। गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही 2 पुराने केसों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। वह कुछ दिन पहले ही कनाडा से राजनीतिक शरण के लिए कैलिफोर्निया भागा था। सिंगर के कत्ल के बाद गोल्डी भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर था।


Leave a Reply