Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ में AXIS बैंक से 4 करोड़ रुपये चुराने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, महंगी पड़ी इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता
Security guard arrested for stealing Rs 4 crore from AXIS bank in Chandigarh, activity on internet media costlier

चंडीगढ़ में AXIS बैंक से 4 करोड़ रुपये चुराने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, महंगी पड़ी इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता

चंडीगढ़ : सेक्टर-34 स्थित एक्सिस बैंक से 4.4 करोड़ रुपये की चोरी कर भागने वाले सिक्योरिटी गार्ड सुनील कुमार को क्राइम ब्रांच ने पंचकूला से दबोच लिया था। जीनव साथी एप सहित इंटरनेट मीडिया पर उसकी सक्रियता ही उसके पकड़े जाने की सबसे बड़ी वजह बनी। बताया जा रहा है कि सुनील एप के अलावा इंटरनेट मीडिया पर भी काफी सक्रिय था। यहीं पुलिस को उसके बारे में सुराग मिला हालांकि उसने वारदात के बाद मोबाइल मोहाली में ही बंद कर लिया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने सुनील के पास से चार करोड़ तीन लाख 14 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

शेष 86 हजार रुपये के बारे में पुलिस उससे रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी। पुलिस ने सुनील कुमार को पंचकूला के रायपुरानी से गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया है।आरोप है कि गत रविवार देर रात बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड सुनील ने नाइट ड्यूटी के दौरान वारदात को अंजाम दिया था। वह एक्सिस बैंक में एक ट्रंक में पड़े कैश को चोरी कर फरार हो गया था। सुनील लंबे अरसे से एक्सिस बैंक में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था।

 

source link


Leave a Reply