चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर पर भी कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी है। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री के तीन पारिवारिक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीँ इसके अलावा मुख्यमंत्री चन्नी का भी आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ है, हालाँकि अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीँ इससे पहले उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुसन लाल पॉजिटिव मिले थे और वह घर पर आइसोलेट हैं।
वहीँ मुख्यमंत्री की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है, इसके अलावा उनके साथ-साथ चलने वाले अमले के अधिकारी भी पॉजिटिव हैं। वहीँ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी परिवार में सदस्यों और स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद एहतियातन खुद को सरकारी आवास पर ही आइसोलेट कर सकते हैं।