Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में दिनदहाड़े बैंक में बड़ी लूट, कैशियर से 3.5 लाख रुपये छीन कर ले गए लुटेरे
Big robbery in broad daylight in Punjab, robbers snatched Rs 3.5 lakh from cashier

पंजाब में दिनदहाड़े बैंक में बड़ी लूट, कैशियर से 3.5 लाख रुपये छीन कर ले गए लुटेरे

बटाला : बड़ी खबर मिली है कि बटाला के गांव बहादुर हुसैन में पंजाब एंड सिंध बैंक को लुटेरों ने निशाना बनाया गया है। मिली जानकारी अनुसार नकाबपोश लुटेरों ने गन पाइंट पर दिनदहाड़े 3 लाख 50 हजार रूपए लूट लिए और फरार हो गए । वहीँ जाते-जाते वे बैंक गार्ड की डबल बैरल राइफल और कारतूस भी साथ में ले गए। मिली जानकारी अनुसार करीब डेढ़ बजे दो लोग बैंक के अंदर ग्राहक बन कर आए और कर्मचारियों से पैसा जमा करवाने के फार्म मांगे। फिर इसी दौरान दो लोग मुंह ढके अंदर पहुंचे और बैंक गार्ड बलविंदर सिंह पर गन तान दी। फिर इसके बाद पहले से ही बैंक के अंदर लुटेरों के साथी ने कैशियर से करीब साढ़े तीन लाख रुपए चीनी और बैग में डाल लिए। वहीँ जाते-जाते लुटेरे अपने साथ गार्ड की 12 बोर की गन और कारतूस भी ले गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे सफेद रंग की आई-20 कार पर आए थे। वहीँ सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी । ये सारी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। वहीँ पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूटेरों की शिनाख्त में जुट गई है।

 


Leave a Reply