Latest news
सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing दशहरा और पंचायत चुनाव के मद्देनजर पंजाब में रेड अलर्ट, DGP Arpit Shukla ने जालंधर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

दशहरा और पंचायत चुनाव के मद्देनजर पंजाब में रेड अलर्ट, DGP Arpit Shukla ने जालंधर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जालंधर : राज्य में दशहरा समारोह और आगामी पंचायत चुनावों से पहले पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर अलर्ट जारी किया गया है।

विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए जालंधर का औचक दौरा किया, ने कहा कि राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 600 से अधिक हाईटेक मजबूत नाके स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सभी दोपहिया वाहनों और संदिग्ध वाहनों की गहन जांच करने तथा संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी अंतर-राज्यीय और अंतर-जिला सीमाएं सील कर दी गई हैं।

विशेष डीजीपी ने जालंधर के भीड़भाड़ वाले बाजारों का भी दौरा किया और नाकों पर तैनात पुलिस बल से बातचीत की। बाद में उन्होंने पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर स्वप्न शर्मा की मौजूदगी में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने सभी अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्हें अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों (एसएचओ) और राजपत्रित अधिकारियों को त्यौहारी सीजन खत्म होने तक फील्ड में बने रहने का निर्देश देने को भी कहा।


Leave a Reply