Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला

पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला

पंजाब : पंजाब में पिटबुल कुत्तों के अटैक के मामले कम नहीं हो रहे हैं। इसी कड़ी में पटियाला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के घुम्मन नगर इलाके में घर खरीदने के लिए घर देखने गए पति-पत्नी पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। इस मामले में अनाज मंडी थाने की पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस पटियाला के पुराना गड्डा खाना आर्य समाज चौक के रहने वाले अंकित सभ्रवाल की पत्नी सिफाली सभ्रवाल की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता सिफाली ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति और एक डीलर के साथ घुम्मन नगर, पटियाला में एक घर देखने गई थी। मालिक से फोन पर बात करने के बाद जब उसने गेट खोला तो घर में रखे पिटबुल कुत्ते ने महिला सिफाली सभ्रवाल पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह काट लिया। जब उसका पति अंकित ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो कुत्ते ने उसे भी काट लिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद शिकायत करने वाली महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और वह बहुत डरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज कर घर के मालिक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply