Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से  किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार

जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार

जालंधर : जालंधर में सोमवार रात लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। सूर्या एंक्लेव निवासी लोहा कारोबारी ललित मित्तल से कथित तौर पर लाखों रुपये की नकदी लूट ली गई। वारदात टांडा रोड से सूर्या एंक्लेव जाते समय हुई। बदमाशों ने कारोबारी की कार को रास्ते में रोककर लोहे की रॉड से शीशा तोड़ा और कार में रखे नकदी से भरे दो बैग लेकर फरार हो गए। दोनों बैग में करीब 72 लाख रुपये होने की बात सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ललित मित्तल का टांडा रोड पर लोहे का कारोबार है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह कार में दो बैग लेकर टांडा रोड से अपने घर सूर्या एंक्लेव के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ बदमाश उनकी कार का पीछा करने लगे। कारोबारी जब काजी मंडी से होते हुए सूर्या एंक्लेव के मोड़ के पास पहुंचे तो बदमाशों ने अपनी कार उनकी कार के आगे लगा दी। आरोप है कि इसके बाद बदमाश कार से बाहर निकले और ललित मित्तल की कार पर हमला कर दिया। उन्होंने लोहे की रॉड से कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखे दोनों बैग निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी।

ललित मित्तल के अनुसार नकदी की सही रकम के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है और इसका पता सुबह चल पाएगा। उन्होंने बताया कि उनके लेखाकार ने पैसे गिनने के बाद कार में रखे थे। हालांकि शुरुआती जानकारी में दोनों बैग में करीब 72 लाख रुपये नकद होने की बात सामने आ रही है।


Leave a Reply