Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग

सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग

पंजाब : अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर के प्रताप नगर में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर गोली चलने की की घटना सामने आई है। उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों के लिए उपलब्ध कराई गई सरकारी स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगी मिली। घटना के समय ज्ञानी रघबीर सिंह घर के अंदर मौजूद थे।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से हवाई फायर किया गया था और गोली नीचे आकर सरकारी गाड़ी पर लगी। फिलहाल पुलिस ने गोली का खोल भी बरामद कर लिया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। ज्ञानी रघबीर सिंह सेवानिवृत्ति के बाद प्रताप नगर स्थित अपनी रिहायश में रह रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

सुरक्षा कर्मियों की सरकारी स्कॉर्पियो घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान गोली चलने की आवाज और उसके बाद गाड़ी के बोनट पर गोली लगने की जानकारी सामने आई।गोली गाड़ी पर लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


Leave a Reply